पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम ने जांच में पाया, पोषाहार में नहीं रख रहे गुणवत्ता का ध्यान

टीम ने जांच में पाया, पोषाहार में नहीं रख रहे गुणवत्ता का ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका स्कूल में अव्यवस्था को लेकर बालिकाओं द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने पर सोमवार को जांच दल स्कूल पहुंचा जांच की। स्कूल की कुछ छात्राओं ने पिछले दिनों उपखंड अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार को ज्ञापन देकर स्कूल की प्रधानाचार्या पर आरोप लगाया कि छात्राओं की संख्या के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं बनाया जा रहा है। भोजन में गुणवत्ता नहीं पाई जाती है। एक ही प्रकार का भोजन हमेशा दिया जाता है। छात्राओं की दैनिक उपस्थिति प्रधानाचार्या द्वारा स्वयं द्वारा मनमर्जी से भरी जा रही है। छात्राओं के नहीं आने के बाद भी उपस्थिति भर दी जाती है। शिकायत घर पर नहीं करने की धमकी दी जाती है। उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन को जांच के लिए बीईईओ कार्यालय पहुंचवाया। इस पर सोमवार को अतिरिक्त बीईईओ लखनकुमार खटीक, राधेश्याम आछेरा, रामलाल मीणा की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची।

जांचमें ये कमियां पाई: दलने जांच में पोषाहार में गुणवत्ता की कमी पाई। विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति में छात्राओं की उपस्थिति समय पर नहीं भरना पाया गया। जांच दल द्वारा जांच में रजिस्टर में उपस्थिति नहीं दर्ज की गई थी।

बीईईओ शिवराज सिंह शक्तावत ने बताया कि छात्राओं द्वारा उपखंड अधिकारी को की गई शिकायत पर जांच दल गठित किया गया है। जांच दल की रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

आमेट। राबाउप्रावि में रजिस्टर की जांच करते निरीक्षण दल के सदस्य।