आमेट : गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह
शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को नगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। संस्था प्रधान महावीर प्रसाद ने बताया की सुबह 11 बजे शुरू होने वाले समारोह में आमेट ब्लॉक के विद्यार्थियों को गार्गी पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
रेलमगरा. गार्गीपुरस्कार सम्मान समारोह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलमगरा में शुक्रवार होगा। इसमें कक्षा 12वीं और 10 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।