नदी से अतिक्रमण हटाने की मांग
आमेट | चंद्रभागानदी में मलबा डालकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम गोपाललाल सोनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया की ढेलाणा से आमेट के बीच चंद्रभागा नदी में मार्बल का मलबा डालकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है। जिससे नदी का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। मलबा बारिश के दिनों में मनुष्यों और मवेशियों के लिए भी आफत बन सकता है। ज्ञापन में नदी में डाला जा रहा मलबा शीघ्र हटवाकर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई।