- Hindi News
- भामाशाह शिविर में उमड़े ग्रामीण, पुलिस लगानी पड़ी
भामाशाह शिविर में उमड़े ग्रामीण, पुलिस लगानी पड़ी
झौर। पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह शिविर में ग्रामीणों की कतार। भास्कर
भास्कर न्यूज|झौर
राजीवगांधी सेवा केंद्र पर मंगलवार को भामाशाह शिविर लगा। शिविर के दूसरे दिन ग्रामीणों की खासी भीड़ रही। भीड़ ज्यादा होने से पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता लगाना पड़ा।
शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों का आना शुरू हो गया था। सरदारगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भंवरसिंह हेडकांस्टेबल महेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे। कतार लगवाई। सुबह ग्यारह बजे उलपुरा मुरड़ा की तरफ से तीन-चार ट्रैक्टरों में कई ग्रामीण आए। पहले नंबर लगाने के प्रयास में भीड़ हो गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए चैनल गेट पर खड़े होकर बारी-बारी से ग्रामीणों को प्रवेश दिलाया। शिविर प्रभारी प्रारंभिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी, आमेट विकास अधिकारी गोपाल लाल जैन ने बताया कि शिविर में 170 परिवारों के 520 सदस्यों के भामाशाह नामांकन किया गया। 150 लोगों के आधार कार्ड नामांकन बनाए गए, 50 लोगों के बैंक खाते खोले गए। कर्मचारियों ने महिलाओं के भामाशाह नामांकन में सहयोग दिया।