- Hindi News
- छात्रों से मारपीट के विरोध में स्कूल के बाहर तीन घंटे तक हंगामा
छात्रों से मारपीट के विरोध में स्कूल के बाहर तीन घंटे तक हंगामा
^राजकीय सीनियर स्कूल के छात्रों नगर के पत्रकारों द्वारा पुलिस के खिलाफ अलग-अलग ज्ञापन दिया गया है। दोनों ज्ञापन उच्चाधिकारियों के समक्ष भेज कर स्थिति से अवगत करवाया जा चुका है। तरुसुराणा, उपखंडअधिकारी आमेट
^स्कूलके बच्चों का छोटा विवाद है। इसमें एफआईआर दर्ज करने जैसा कोई मामला नहीं बनता है। बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। दिलीपसिंह, आमेटथानाप्रभारी
आमेट। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मारपीट के बाद तैनात पुलिसकर्मी (बाएं) पीडि़त विद्यार्थी अभिभावक उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए।
भास्कर न्यूज|आमेट
नगरके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के एक छात्र के साथ दूसरे छात्रों द्वारा मारपीट के विरोध में कुछ विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए सड़क पर उतर गए। इन्होंने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। थानाप्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिजन उपखंड अधिकारी के समक्ष शिकायत करने पहुंचे।
स्कूल में 12वीं के छात्र सम्पत सालवी निवासी भोली खेडा ने आरोप लगाया कि स्कूल के 12वीं के छात्र शिवपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, सुरेन्द्रसिंह, 11वीं के छात्र देवेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह गत तीन दिन से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गला दबाकर मारने का प्रयास कर रहे हैं। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी छात्र खुद को विशेष शब्दों से पुकारने के लिए बाध्य करते हैं। इसको लेकर मंगलवार को कई छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोश प्रकट करते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होते देख स्कूल प्रशासन को पुलिस जाप्ता बुलवाना पड़ा। पुलिस जाप्ते के बावजूद छात्रों ने नारेबाजी का क्रम जारी रखा। इस पर विद्यार्थी उसके अभिभावक आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां से रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित छात्र उपखण्ड अधिकारी तरु सुराणा के समक्ष पहुंचे। स्कूल, पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए घटनाक्रम के बारे में अवगत करवाया। छात्रों ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन पर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने परिवाद लेकर जांच में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने