जिला प्रमुख, पीएचईडी मंत्री के लिए सद््बुद्धि यज्ञ किया
आमेटचारभुजा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को चारभुजा में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी का पुतला फूंका जबकि आमेट बस स्टैंड पर पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया।
बताया गया कि गत दिनों नगर परिषद चुनाव में जिला प्रमुख के साथ मारपीट के झूठे मुकदमे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, छात्रसंघ अध्यक्ष एक अन्य कार्यकर्ता को फंसाया गया। चारभुजा के होली चौक पर पूर्व उपजिला प्रमुख मदन गुर्जर ललित गुर्जर के नेतृत्व में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी का पुतला फूंका गया। मौके पर भरत गुर्जर, गोपाल गुर्जर, बद्री गुर्जर, गोपाल वैष्णव, शंकर गुर्जर, भरत सेन, विकास सेन, गिरिराज वैष्णव उपस्थित थे।
वहीं आमेट बस स्टैंड पर एनएसयूआई जिला महासचिव दिलीप जोशी नगर अध्यक्ष मनोज बुनकर के नेतृत्व में पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इस महेंद्र सिंह राव, सुरेश खींची, सुनील सालवी, शहजाद खान, हिम्मत खटीक, अजय सिंह सोलंकी, हेमन्त पालीवाल, कानू कुमावत, विक्रम, रोशन लाल तेली, कैलाश खटीक, दीपक सोनी, हरीश जीनगर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आमेट। बस स्टैंड पर एनएसयूआई कार्यकर्ता पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के लिए सद् बुद्धि यज्ञ करते हुए।