भामाशाह शिविर शुरू 40 आधार कार्ड बने
झौर| कस्बेके राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर सोमवार को भामाशाह योजना का शिविर शुरू हुआ। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भामाशाह नामांकन करवाया। शिविर प्रभारी आमेट विकास अधिकारी गोपाल लाल जैन ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन मुरड़ा उलपुरा के लोगों को बुलाया गया था, लेकिन ग्यारह बजे तक दोनों गांवों के लोग शिविर में कम आते देख बाद में पंचायत के कर्मचारियों द्वारा पंचायत के आठों गांवों में शिविर की सूचना दी गई। दोपहर तक राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर कतार लग गई। केन्द्र के अंदर भीड़ होने के कारण फार्म चेक करने वाले कर्मचारियों को कमरे के बाहर कुर्सी-टेबल लगाकर बैठना पड़ा। बताया कि पंचायत में 1274 परिवार हैं। 40 परिवारों के आधार कार्ड 30 महिलाओं के बैंक खाते खोले गए। कंप्यूटर ऑपरेटर हितेश पटेल ने बताया कि शिविर में 13 लैपटॉप लगाए गए। आमेट के तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक ने दोपहर को शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में सचिव उमेशकुमार, बजरंगलाल, रामचन्द्र कुमावत, रतनसिंह राव, पटवारी जितेन्द्रकुमार मीणा, जोरावर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जसवंत सिंह, बैंक कर्मचारी गणपतलाल राव सहित कर्मचारियों ने सेवाएं दी।