- Hindi News
- स्वाइन फ्लू पॉजीटिव तीन मरीज उदयपुर रेफर
स्वाइन फ्लू पॉजीटिव तीन मरीज उदयपुर रेफर
राजसमंद| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू के तीन और पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सभी को उदयपुर रेफर कर दिया है।
डिप्टी सीएमएचओ इकरामुद्दीन चुड़ीघर ने बताया कि आमेट की 35 साल की महिला, सरदारगढ़ के 40 साल के व्यक्ति तथा राजसमंद के सात साल के बालक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन्हें भी उदयपुर रेफर कर दिया है। डॉ. चुड़ीघर ने बताया कि शहरी सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को भी टीमों ने घर-घर सर्वे किया। इस दौरान 1200 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा जिले भर में अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के 4 हजार पांच मरीज आए। इसमें से सर्दी जुकाम के 880 मरीज थे, इन्हें दवाइयां देकर स्वाइन फ्लू से सचेत रहने की सलाह दी।
इसके अलावा स्वाइन फ्लू कैटेगिरी के 154 मरीज मिले हैं। इन्हें भी दवाई दी गई है।
बी केटेगरी के 8 मरीज मिले हैं, जिन्हें मौके पर ही टेमीफ्लू देकर आरके अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका स्वाब लिया जाएगा। डॉक्टर चुड़ीघर ने बताया कि पहले स्वाइन फ्लू पॉजिटिव 15 रोगियों में होने की पुष्टि हुई थी।