पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमेट: गुर्जर का ही नामांकन, निर्विरोध बन गए उपप्रधान

आमेट: गुर्जर का ही नामांकन, निर्विरोध बन गए उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात में से पांच उप प्रधान निर्विरोध

आमेट|भाजपा केभैरुलाल गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां पंद्रह वार्डों में भाजपा ग्यारह वार्ड जीतकर आई है। तीन वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों का ही हुआ है, जबकि कांग्रेस महज एक सीट पर जीतकर आई है। ऐसे में प्रधान के बाद उप प्रधान के लिए भी कांग्रेस की तरफ से किसी का नामांकन नहीं आया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोपाललाल स्वर्णकार ने बताया कि वार्ड संख्या 12 के गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ उप प्रधान पद के लिए नामांकन पेश किया। इनके अलावा कोई दूसरा नामांकन नहीं आने से गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, नपा चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, अनोपसिंह चूण्डावत, अर्जुनसिंह चूण्डावत, नगर अध्यक्ष यशवंत चोरडिय़ा, भरत बागवान, नारायणसिंह भाटी, खुमाणसिंह राव, बाबूलाल कुमावत सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधान अरविंद कुंवर एवं उप प्रधान भैरुलाल गुर्जर का विजयी जुलूस निकाला गया। यह नगर के बस स्टैंड, अस्पताल, बैंक, नपा मार्ग, गणेश चौक, लक्ष्मीबाजार होते हुए पुन: पंचायत समिति कार्यालय पर पहुंचा।

आमेट। प्रधान उप प्रधान का विजयी जुलूस निकाले कार्यकर्ता।