- Hindi News
- कुंभलगढ़: 9 वोट से जीतकर नारायण सिंह बने उप प्रधान
कुंभलगढ़: 9 वोट से जीतकर नारायण सिंह बने उप प्रधान
कुंभलगढ़|भाजपा केनारायण सिंह सोलंकी निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। उन्हें 13 मत मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार को अपनी पार्टी के ही 4 मत मिले। 17 वार्डों में से यहां 13 में भाजपा के 4 में कांग्रेस के सदस्य जीतकर आए हैं। सोलंकी ने सुबह सवा दस बजे अपना पर्चा भरा। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से सुन्दर गुर्जर ने भी नामांकन भरा। दोपहर 3 बजे विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा के 13 ही उम्मीदवारों को मतदान कराने पहुंचे। नारायण सिंह को 13 मत कांग्रेस की सुंदर गुर्जर को 4 मत मिले। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविन्द सेंगवा ने विजेता नारायण सिंह को शपथ दिलाई। उपप्रधान के मतदान केन्द्र से बाहर आते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए मालाओं से लाद दिया। इस दौरान अनोप सिंह चूण्डावत, भाजपा जिला मन्त्री बब्बर सिंह चदाणा, तलादरी सरपंच लक्ष्मण सिंह, कन्हैया लाल सोनी, गोपाल सिंह भाटी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भैरु सिंह, हीरा लाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, प्रकाश उपस्थित थे।
टेलर, चन्द्रकान्त आमेटा, बंशी पालीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। केलवाड़ा थाना अधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बन्दोबस्त था। जीत के बाद सोलंकी का विजय जुलूस निकाला गया। जो प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रताप सर्कल पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
कुंभलगढ़। उप प्रधान के विजयी जुलूस में विधायक सहित कार्यकर्ता।