पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ख्वाजा की शान निराली है सब मिलकर बोलो ख्वाजा की शान निराली है...

ख्वाजा की शान निराली है सब मिलकर बोलो ख्वाजा की शान निराली है...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़| नगरमें जश्ने गोसूलवरा (जश्ने कादरी) में जन सैलाब उमड़ा, खुदा की पसन्द के कार्य करने की सीख दी

देवगढ़.नगर में छीपा मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद के बाहर बीती रात जश्ने गोसुलवरा (जश्ने कादरी) प्रोग्राम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। यूपी के शेख हजरत मोहम्मद नूरानी मिया ने कहा कि जो रब को पसन्द है वही कार्य करना चाहिए। उन्होंने खूब इबादत करने, रोजा रखने जकात देने की सीख दी। नूरानी मियां ने गौश पाक की जिन्दगी के बारे में विस्तार से बताया। इरशाद एण्ड पार्टी उदयपुर ने कादरी आस्ताना सलामत रहे, मुस्तफा का घराना सलामत रहे, पाली के शरीफ ने मोरी नइयां पार लगा जाना, दो बूंद भी इधर भी गिरा जाना बरसा दो बरसाने वाले..., जिसे लोग मदीना कहते हैं वो शहरे मदीना है..., ख्वाजा की शान निराली है सब मिलकर बोलो ख्वाजा की शान निराली है..., हमारी झोली भर दो ख्वाजा... नाअत पढ़ी। राजसमन्द के इशहाक ने कहां खामोश है तो दिन की पहचान अली है, कुरआन तो देता है हमें ईमान... पढ़कर खूब दाद लूटी।

हाफिज आफताब आलम ने अपनी तकरीर में बिना कमाया नहीं खाने की बात कही। उन्होंने दहेज प्रथा को छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर भी जोर डाला। छात्र छात्राओं को तालीम देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तालीम से ही समाज आगे बढ़ेगा। उन्हाेंने कहा कि अगर अल्लाह ने आपको मालदार किया है तो दान पुण्य करें। तकरीर पर अमल करने की बात कही। इस दौरान मौलाना जमशेद आलम, यामीन रजा तनवीर आलम द्वारा तकरीर नाअत पेश की गई। उलेमाओं द्वारा तकरीर नाअत पेश की गई। यूपी के शेख हजरत मुहम्मद नूरानी मियां का भव्य स्वागत किया गया। तकरीर के बाद सलाम पेश की गई। बाद में देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ की गई। मोहम्मद नूरानी मियां द्वारा उपस्थित लोगों को मुरीद सिलसिले का दरिया में दाखिला किया, गुनाहों से तौबा कराई। जश्ने कादरी कार्यक्रम में हाजी अब्दुल मजीद शेख, हाजी गनी मोहम्मद, मुश्ताक शेख, हाजी इस्माइल छीपा, फारूक छीपा, चान्द मोहम्मद छीपा, खुर्शीद अहमद शेख, फारुख मोहम्मद छीपा, हाजी गुलाम छीपा, फरीद मोहम्मद छीपा, इम्तियाज शेख, कालू छीपा, शमसुद्दीन, कामिल मोहम्मद, अकरम मोहम्मद, आबिद मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जश्ने कादरी कार्यक्रम को सुनने के लिए भीम, राजसमन्द, देलवाड़ा, बदनोर, भीलवाड़ा, गंगापुर, आमेट, ताल, लसानी सहित राजस्थान के विभिन्न जिलो से मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना तनवीर आलम ने किया। रविवार को शेख हजरत मुहम्मद नूरानी मियां कई लोगों के बुलावे पर उनके घरों में गए।

देवगढ़। जश्न गोसुलवरा कार्यक्रम में तकरीर करते उलेमा।

देवगढ़। जश्न गोसुलवरा कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग। फोटो:भास्कर