निबंध स्लोगन प्रतियोगिता
आमेट | नगरके हीरालाल देवपुरा राजकीय कॉलेज के मानवाधिकार क्लब के तत्वावधान में मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य रामजीलाल शर्मा ने बताया कि अन्तरर्राष्टीय मानव अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता, संरक्षण, संवर्धन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगोष्ठी एवं परिचर्चा रखी गई। छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाषण, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शपथ मानवाधिकार क्लब के सचिव डॉ. बीएल प्रजापति ने दिलवाई। शपथ ग्रहण में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्रसंघ पदाधिकारी विद्यार्थी उपस्थित थे।