पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार पहरे पर थे फिर भी बदमाश तीन मार्बल गोदामों से ले गए नकदी सामान

चौकीदार पहरे पर थे फिर भी बदमाश तीन मार्बल गोदामों से ले गए नकदी सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलवा क्षेत्र में दो किलोमीटर के दायरे में 20 दिन में सात जगह चोरी

केलवा | क्षेत्रके बामण टुकड़ा बस स्टैंड स्थित तीन मार्बल गोदामों के ताले तोड़ कर बदमाश नकदी सामान चुरा ले गए। केलवा थाना क्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में बीस दिन में चोरी की यह सातवीं घटना है। तीनों ही गोदाम में चौकीदार आगे पहरा दे रहे थे और बदमाश पिछवाड़े घुसकर चोरी कर निकल गए। चौकीदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बामण टुकड़ा में आमेट-केलवा मार्ग स्थित नवल मार्बल गोदाम में बदमाश ऑफिस के ताले तोड़ कर अंदर घुसे। वे अलमारी से 35 हजार रुपए ले गए सामान बिखेर दिया। इसी के पास स्थित नाकोड़ा मार्बल गोदाम के भी ताले तोड़े गए। यहां से बदमाश अलमारी में रखे 25 हजार रुपए के सिग्मेंट ले गए। राजगढ़ मार्बल गोदाम के भी ताले तोड़े गए लेकिन चोरों को यहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा। बदमाश तीनों ही गोदामों में पीछे से घुसे। तीनों ही जगहों पर आगे वाले हिस्से में चौकीदार तैनात थे। चोरों के घुसने का किसी को भी पता नहीं चल पाया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पिछले दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। बीस दिन में दो किलोमीटर के दायरे में सात जगह चोरी हो चुकी है। अब तक की चोरियों में बदमाश दो लाख पैंतीस हजार की नकदी चोरी कर चुके हैं। अभी तक पुलिस एक भी चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। चोरियां बढ़ने से मार्बल व्यवसायियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

> 19 नवम्बर की रात को सियाणा बस स्टैंड पर रामदेव मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर बदमाश 2 लाख के मोबाइल चुरा ले गए थे।

> 23 नवम्बर को बामण टुकड़ा स्थित सिंघवी स्टोन मार्बल गैंगसा की खिड़की तोड़ कर अलमारी में रखे 1 लाख 96 हजार रुपए की चोरी हुई थी।

> 23 नवम्बर को बामण टुकड़ा स्थित वीके मार्बल गोदाम के मेन गेट का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपए की एलसीडी चोरी हो गई थी।

> 26 नवम्बर को देवपुरा बस स्टैंड स्थित अम्बिका डायमण्ड टूल्स की दुकान से चाेरी हुई थी। यहां से बदमाश दुकान का शटर ऊंचा कर 1 लाख रुपए के सिग्मेंट चुरा ले गए थे।

> 10 दिसम्बर को बामण टुकड़ा स्थित नवल मार्बल गोदाम से पैंतीस हजार रुपए, नाकोडा़ मार्बल गोदाम से 25 हजार के सिग्मेंट राजगढ़ मार्बल गोदाम के ताले तोड़े थे, लेकिन चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा था।

केलवा क्षेत्र में अब तक कहां-कितने की हुई चोरी

केलवा. मार्बलगोदाम