सुविधाघर तोड़ा, व्यापारी परेशान
आमेट.नगरपालिका क्षेत्रके वार्ड 10 में सिनेमा के पीछे वाली गली मे नगरपालिका द्वारा क्षेत्र के व्यापारियों के लिए बरसों पूर्व बनाया सुविधाघर बीती रात को किसी ने नीचे गिरा कर तोड़ दिया। गणेश चौक के पास नगरपालिका द्वारा करीब 6-7 वर्ष पूर्व इसे बनाया था। लक्ष्मीबाजार, होलीथान, गणेश चौक, साबू की गली, रामद्वारा क्षेत्र के व्यापारी इसका उपयोग कर रहे थे। इसे तोड़ देने से व्यापारीयों में रोष है। शांतिलाल जीनगर, ओम प्रकाश सोनी, दिनेश कोठारी, कैलाश सोनी, धर्मेश मेवाडा़ ने नगरपालिका प्रशासन से इसे शीघ्र दुरस्त करवाने की मांग की है।