पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदरसा पांच साल से बंद, बच्चों को नहीं मिल पा रही उर्दू की तालीम

मदरसा पांच साल से बंद, बच्चों को नहीं मिल पा रही उर्दू की तालीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री से भी की थी गुहार

तहसीलका एकमात्र गोसिया रिजवियां प्राथमिक स्कूल मदरसा शिक्षा सहयोगी के नहीं होने से पांच साल से बंद पडा़ है। इस कारण मुस्लिम समुदाय के बच्चों काे उर्दू की तालीम नहीं मिल पा रही है।

मुस्लिम समुदाय के लिए साल 2008 में मदरसा बोर्ड जयपुर के निर्देशानुसार नगर के मारू दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसा परिसर में गोसिया रिजवियां प्राथमिक स्कूल की शुरुआत की गई थी। प्रथम वर्ष में ही यहां 68 बालकों ने तालीम के लिए दाखिला लिया था। मदरसा बोर्ड द्वारा यहां बालकों के लिए कम्प्यूटर, पुस्तकें, पोषाहार सामग्री मुहैया करवाई गई। बालकों की तालीम के लिए एक महिला शिक्षा सहयोगी की नियुक्ति भी की गई थी। शिक्षा सहयोगी ने करीब एक साल तक विद्यार्थियों की पढ़ाई करवाई, इसके बाद साल 2009 में ही वह स्कूल छोड़ कर चली गई। तब से ही स्कूल पर ताला लगा हुआ है। मुस्लिम समुदाय के बच्चों को उर्दू की तालीम नहीं पढ़ाई जा सक रही है। स्कूल में शिक्षण सामग्री 5 साल से धूल चाट रही है।

गोसिया रिजविया प्राथमिक स्कूल मदरसा अंजुमन के अवैतनिक सचिव हाजी नन्ने खान मंसूरी का कहना है कि जब से मदरसा बंद हुआ है शिक्षा सहयोगी लगाने के लिये संषर्घरत हैं। उन्होंने मदरसा बोर्ड जयपुर से लगाकर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॅाक शिक्षा अधिकारी, सांसद, विधायक, उपखण्ड अधिकारी तक के यहां फरियाद की हैं। कई बार सुगम में भी शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अब तक शिक्षा सहयोगी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सचिव द्वारा पांच साल में मदरसा बोर्ड एवं कार्यालयों में 57 पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं से भी कोई जवाब नहीं आया है।

नियुक्ति होते ही स्कूल चालू करवा देंगे

^आमेटमें गोसियां रिजवियां प्राथमिक स्कूल में शिक्षा सहयोगी के रिक्त पद को भरने के बारे में मदरसा बोर्ड जयपुर को विभाग द्वारा समय- समय पर पत्र लिख कर स्थिति से अवगत करवा रहा है। शिक्षा सहयोगी की जैसे ही नियुक्ति होगी, स्कूल पुन: शुरू करवा दिया जाएगा। राजेन्द्रप्रसाद जोशी, ब्लॅाकशिक्षा अधिकारी आमेट

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सेलागुडा़ शिविर में भी हाजी नन्ने खान ने जनजाति मंत्री नन्दलाल मीणा को ज्ञापन देकर गोसिया प्राथमिक स्कूल में शिक्षा सहयोगी की नियुक्ति करने की मांग की थी। 5 साल में शिक्षा सहयोगी को लगाने की कार्यवाही से अवगत करवाया