मेले में देर रात तक जमे रहे श्रोता
आमेट। आमेट मेले में सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भीड़।
आमेट. केलवामार्ग पर चल रहे पशु मेले में शुक्रवार रात को सजदा म्युजिक ग्रुप भीलवाड़ा सोनी टीवी दिल्ली के कलाकारों द्वारा सूफियाना संगीत की प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक दर्शनों को बांधे रखा। ग्रामीण एक से बढ़कर एक नृत्य नगमों पर झूम उठे। मध्य रात चले इस आयोजन में कलाकार सोनू हसन, माही, स्वाति, ऐश्वर्या, रेणु ने ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समा झा...,दमादम मस्त कलंदर..., तेरे दर्द से दिल आजाद रहा..., छाप तिलक सब छीने रे... सूफियाना गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमेन कैलाश मेवाड़ा, उप चेयरमेन रतनसिंह राठौड़, प्रकाश पालीवाल, अरुण मिश्रा, प्रदीपसिंह राठौड़, पंकज जांगिड़ उपस्थित थे। मेले में महिलाओं की सजावट, श्रृंगार प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की। झूले, डोलर में युवक-युवतियों ने बैठने का मजा लिया।