पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से दूर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| जसवन्तपुराकी नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जसवन्तपुरा निवासी नाबालिग लड़की ने इस्तगासे के जरिए केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में लिखाया था कि वह 11 सितम्बर को खेत पर जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर केरो का खेड़ा निवासी मूलदास पुत्र भीमदास रंगास्वामी आया। वह उसे मोटरसाइकिल पर ले गया। आरोपी ने कमरे में बंद कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी माता-पिता अपने साथियों के साथ गांव आसींद स्थित तहसील में ले गया, जहां डरा धमका कर खाली कागजों पर अंगूठा लगवाया। फिर दो दिनों तक आरोपी ने कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया।