पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बोले, खनन में ज्यादा विस्फोट से सहम जाते हैं स्कूली विद्यार्थी

ग्रामीण बोले, खनन में ज्यादा विस्फोट से सहम जाते हैं स्कूली विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट।खनन कार्यरोकने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। भास्कर

भास्कर न्यूज|आमेट

क्षेत्रके गांव ढेरडों का गुडा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में खनिज का खनन रुकवाने, नया पट्टा जारी नहीं करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

उपखंड अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में खनन करवाया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत बीकावास के ग्राम ढेरडों का गुडा के एमएल नम्बर 365/08 पर खनन कार्य चल रहा है। इस पर आए दिन भारी मात्रा में ब्लास्टिंग किया जाता है। खान स्कूल के नजदीक होने से विस्फोट से बच्चे दहशत में रहते हैं। कई तो डर के मारे स्कूल तक नहीं जाते हैं। मुख्य मार्ग को भी खननकर्ताओं ने मर्जी से आडा-तिरछा कर दिया है। माइन्स पर विस्फोट से दो-तीन मवेशी मर चुके हैं, कई घायल हो चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम में ही एमएल नम्बर 4/13 में भी खनन स्वीकृति के लिए आवेदन किया हुआ है। इस पर भी ग्रामीणों ने आपत्ति की है। ज्ञापन में खनन पट्टे को निरस्त करने, खनन रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने खनन नहीं रुकवाने पर मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

पटवारीसे जांच करवाएंगे

^ग्रामीणोंद्वारा दिए गए ज्ञापन की जांच पटवारी द्वारा करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। गोपाललाल स्वर्णकार, उपखंडअधिकारी आमेट