पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती मंदिर : प्राण प्रतिष्ठा

सरस्वती मंदिर : प्राण प्रतिष्ठा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लावासरदारगढ़| राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल गोपालपुरा में शुक्रवार को भामाशाह के सहयोग से नव निर्मित मंदिर में सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान स्कूल परिसर में यज्ञ किया गया। बताया गया कि सरदारगढ़ निवासी भामाशाह उदयलाल आमेटा, मांगीलाल, रामलाल, गणपतलाल, विष्णुकुमार, प्रवीण, नरेश, पंकज डॉ. जिज्ञनेश आमेटा ने विद्यालय परिसर में नव निर्मित सरस्वती मंदिर के गर्भ ग्रह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, संस्था प्रधान श्यामलाल मेवाडा़, उप सरपंच फतहसिंह कितावत, उदयसिंह, संस्था प्रधान श्यामलाल आमेटा उपस्थित थे।

अनिता खटीक, कमला आमेटा, रजनी मीणा, जमनाशंकर आमेटा, बाबूलाल रेगर, उपसरपंच फतहसिंह कितावत, समाजसेवी देवीलाल मेवाडा़ का अभिनन्दन किया गया। समारोह की अध्यक्षता एबीईईओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने की, मुख्य अतिथि समाजसेवी फतहसिंह कितावत विशिष्ट अतिथि देवीलाल मेवाडा़, माधुसिंह, उदयसिंह, भैरूसिंह, रामचन्द्र आमेटा , नोडल अधिकारी ओमप्रकाश सेठ थे। आभार संयोजन भैरूसिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...