आमेट पंचायत समिति में एक साल में 20 करोड़ के विकास कार्य
पंचायतसमिति क्षेत्र की पंचायतों अन्य कार्यों पर एक साल में विभिन्न मदों विभिन्न योजनाओं में 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं।
पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को संवाददाताओं को प्रधान अरविंद कंवर चूंडावत ने सालभर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रधान चूंडावत ने बताया कि विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ के मद से मगरा विकास योजना में 5 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए तथा इस योजना से जुड़े सभी कार्य ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में वर्तमान में चल रहे हैं। आमेट सभागार पर 15 लाख रुपए विधायक मद से, पंचायत समिति मद से पांच जिला परिषद मद से पांच लाख रुपए से निर्माण करवाया गया। इसी प्रकार मनरेगा के तहत क्षेत्र के कई स्थानों पर 12 करोड़ रुपए की लागत से ग्रेवल सड़कें, पानी के लिए नाड़ी निर्माण, एनिकटों का निमार्ण चल रहा है। इसके साथ उन्होंने दूसरे कार्यों की जानकारी भी दी।
30 साल से लंबित प्रकरण का
किया निस्तारण
प्रधानने बताया कि पंचायत समिति लेबर कान्ट्रेक्ट सोसायटी के बीच विगत 30 साल से चल रहा भूमि विवाद आपसी समझाइश से निपटाया। कुछ निर्धारित भूमि पर लेबर कॉन्ट्रेक्ट सोसायटी तथा शेष भूमि पर पंचायत समिति आमेट द्वारा स्थाई निजी आय को लेकर दुकानों का निर्माण करवाएगी। इस दौरान विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मेहता, समाजसेवी अनोपसिंह चूंडावत, मीडिया प्रभारी जयसिंह भाटी, सरपंच नानालाल रेगर, किशन लाल सालवी, पूर्व सरपंच सुखलाल गुर्जर उपस्थित थे।