आमेट में स्काउट गाइड शिविर का समापन
आमेट . विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड का द्वितीय तृतीय सोपान का शिविर का समापन हुआ। अध्यक्षता संघ के सुरेंद्र सिंह कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् मुकेश वैष्णव थे।
सचिव गिरिराज डाकोत ने बताया कि संचालक मोहनलाल गर्ग, कैलाश चंद्र स्वर्णकार, रोशनलाल गुर्जर, विद्या शर्मा, मनोज शर्मा ने शिविर में विचार व्यक्त किया।