आमेट: शांतिलाल अध्यक्ष बने
तैलिक साहू युवा महासभा तहसील की बैठक ग्राम चतरपुरा रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से शांतिलाल साहू मगलुंडिया को तहसील क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष गणेशलाल गुलणिया, महामंत्री नारायण आसरमा, संगठन मंत्री गणपत पंडियार, मीडिया संयोजक मनीष हाड़ा, सह कोषाध्यक्ष शिवलाल चंद्ववाल, सांस्कृतिक मंत्री दिनेश चंद्र गुलणिया, गोपाल गुलणिया को मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जगदीश हाड़ा, रतनलाल गुलणिया उपस्थित थे।