पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्रांत प्रधानाध्यापक संगोष्ठि के कार्यक्रम हुए तय

सत्रांत प्रधानाध्यापक संगोष्ठि के कार्यक्रम हुए तय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़| जिलासमंवय समिति की सत्रांत की बैठक मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में हुई। जिसमें सत्रान्त प्रधानाध्यापक संगोष्ठि के स्थान तिथि एवं वार्ता के विषयों का चयन किया गया।

जिसमें राजसमन्द ब्लॉक 19 20 फरवरी को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोही, रेलमगरा 18 19 फरवरी आदर्श विनायक पब्लिक स्कूल सिंदेसर, आमेट 17 18 फरवरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या, भीम 26 27 फरवरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदा जी का गांव, खमनोर ब्लॉक 25 26 फरवरी सियावों की भागल, कोशीवाडा, देवगढ़ ब्लॉक 23 24 फरवरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नांदवां में होगी। जिला शिक्षा अधिकारी युगल बिहारी दाधीच, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार कंसारा, खण्ड प्राथमिक विद्यालय अधिकारी खमनोर शेलेंद्र गुर्जर, भीम पृथ्वी सिंह कच्छावा, रेलमगरा गोवर्धन लाल जाट, कुंभलगढ़ राजेन्द्र प्रसाद जोशी, शिव कुमार व्यास, गफूर मोहम्मद, हिम्मत सिंह, महेन्द्र सिंह, भैरूलाल शर्मा, सतीश आचार्य, शंकर सिंह, रंजना, भोजराज सिंह, राजकुमार दशोरा, हरलाल रेगर, लीलाधर शर्मा, कन्हैयालाल धाभाई, अशोक सिंह, निर्मल कुमार, नरपत सिंह चुंडावत, रोशनलाल टांक, किशन सिंह, हरी सिंह चौहान, तोलाराम खटीक, सुरेश श्रीमाली सहित संस्था प्रधान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...