पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ, दो माह बाद भी ठीक नहीं हुई मोटर

जनता जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ, दो माह बाद भी ठीक नहीं हुई मोटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइडाणामें संचालित जनता जल योजना के तहत हो रही जलापूर्ति करीब दो माह से नहीं होने से ग्रामीण पानी के इंतजार में बेठे हुए हैं। जलदाय विभाग कि जनता जल योजना के तहत गांव में मीठे पानी के लिए ट्यूब वेल पर लगी मोटर करीब माह पूर्व जल चूकी हैं। जिससे गांव में जलापूर्ति की व्यवस्था बिगड़ी हुई हैं। करीब २५०० की जनसंख्या वाले गांव में २११ उपभोक्ता इस योजना से जुड़े हुए हैं। जो पानी के मोहताज बने हुए हैं।

कई ग्रामीण किमी दूर से निजी ट्यूब वालों से पीने का पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहें है। तो कई निजी स्तर पर मंहगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों के साथ यही हालत गांव के मवेशियों के लिए भी बनी हुई है। मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या से ग्रामीणों को और ज्यादा परेशान होना पड़ रहा हैं। अधिकांश हैंडपंप भी बंद पड़े है या फिर खारा पानी दे रहे है। और शिकायत के बाद भी यह दुरुस्त नहीं हो पाए हैं।

वार्ड पंच जसोदा कंवर ने बताया की ग्राम पंचायत भवन के बाहर पिछले करीब १० वर्षों से एक पानी की टंकी बनी हुई हैं। लेकिन ग्राम पंचायत या जनता जल योजना संचालकों द्वारा आज तक इस टंकी में पानी नहीं भरने से यह बेकार ही व्यर्थ में पड़ी हुई है। करीब एक वर्ष पूर्व भी ग्राम पंचायत मुख्यालय आइडाणा पर कलेक्टर की हुई जन सुनवाई के दौरान भी ग्रामीणों ने समस्या रखी थी लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया। राव ने बताया की पानी की समस्या के स्थाई समाधान हेतु ग्राम सभा की कोरम में प्रस्ताव में विगत एक वर्ष से दर्ज करवाया गया हैं। लेकिन अभी तक कोई समस्या हल नहीं हो पाई हैं।

इनका कहना है

^पानीकी खराब मोटर को शीघ्र ही ठीक करवा कर ग्राम में जलापूर्ति शुरू करवाई जा रही हैं। लखपतसिंह, सचिव, ग्राम पंचायत आइडाणा

आमेट. ग्रामपंचायत आईडाणा में 10 वर्ष से तैयार पड़ी पानी की टंकी, पंचायत की लापरवाही से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा।

खबरें और भी हैं...