पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार 8 मोटरसाइकिल, 2 मवेशी जब्त

चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार 8 मोटरसाइकिल, 2 मवेशी जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| क्षेत्रमें बढ़ती चोरियों पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बुधवार को बाइक और चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 8 बाइक और 2 भैंसें भी बरामद की। थानाधिकारी सावंत सिंह ने बताया कि सुरबाई का मोहल्ला आमेट निवासी कल्याण सिंह (28) पुत्र कल्लू भाटी राजपूत, भोलीखेड़ा आमेट निवासी शंभुलाल पुत्र मांगीलाल भील और किशन पुत्र कालू भील को बाइक चोरी के आरोप में और राछेटी खेड़ा निवासी मोतीलाल पुत्र धल्ला रेगर, रेगर मोहल्ला कुरज निवासी सुरेश पुत्र प्यारेलाल रेगर, लोढियाणा निवासी अभय सिंह पुत्र सज्जन सिंह को मवेशी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने राजसमंद सहित भीलवाड़ा, उदयपुर और पाली से 8 बाइक चोरी और मवेशी चोरों से राछेटी का खेड़ा, चावंड खेड़ा से मवेशी और कुएं से पानी की मोटर चोरी करना स्वीकार किया गया है।

क्या था मामला

क्षेत्रमें 12 नवंबर 2014 को कमल कुमार पुत्र केवजी प्रजापत निवासी कानोडिय़ा जिला डूंगरपुर हाल मेन नर्स सीएचसी आमेट ने हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी की रिर्पोट दी। राछेड़ी का खेड़ा निवासी मांगीलाल पुत्र दामाजी गुर्जर ने 25 नवंबर 2015 को अपने बीड़े से 2 भैंसे बछड़े चोरी हो जाने का प्रकरण दर्ज करवाया था।

टीम में ये थे शामिल

एसपीडॉ. विष्णुकांत शर्मा ने क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों को देखते हुए एएसपी हर्ष र|ू और डीएसपी कुंभलगढ़ चंदन सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी आमेट सावंत सिंह को टीम का गठन कर वारदात को खोलने के लिए निर्देश दिए। इस पर सिंह ने टीम में सदस्य एएसआई उम्मेदी लाल, एएसआई नरेंद्रसिंह, हेडकांस्टेबल जय सिंह नारायणलाल, कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल थे।

आमेट . पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी।

खबरें और भी हैं...