पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौनिहालों को कृमि नियंत्रण की दवा पिलाई, उपाय बताए

नौनिहालों को कृमि नियंत्रण की दवा पिलाई, उपाय बताए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिशु स्वास्थ्य दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बुधवार को लगभग 1034 आंगनबाड़ी और 2 हजार स्कूलों में बच्चों को कृमि के संक्रमण से मुक्ति दिलाने और स्वास्थ्य देने के लिए एलबेंडाजोल गोलियां दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के संतोषी नगर में हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएल मीणा ने कहा कि बच्चों की पेट में कृमि (कीड़े) होने से बहुत ही हानिकारक प्रभाव खून की कमी, कुपोषण, भूख लगना, थकान और बेचैनी होना, मल में खून आना, पेट में दर्द होता है। सभी समस्याओं की मुक्ति के लिए कृमि नियंत्रण प्रभावी उपाय है। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक पुष्पा पंवार ने कहा कि जो बच्चें आज अनुपस्थित रह जाएंगे, उन्हें 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इकरामुद्दीन चूड़ीगर, पार्षद निलोफर बानू, खलील डायर, बंशीलाल पालीवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति पालीवाल, आशा सहयोगिनी गीता बैरवा, जिला आइइसी समन्वक दिलीप श्रीमाली, खंड कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश तिवारी आदि मौजूद थे। इधर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल नोगामा में बुधवार को कृमि दिवस पर विद्यार्थियों को संस्था प्रधान शांतिलाल कुमावत ने कृमि नियंत्रक दवाई पिलाई। एलबेंडा जोल की दवा की जानकारी दी गई। संतोष कुमावत, दाखू पुरोहित, किशनलाल कीर, रामु रेगर, नारायणलाल कीर आदि मौजूद थे।

राजसमंद . नेहरूयुवा केंद्र और सरस्वती महिला मंडल की ओर से कृमि नियंत्रण दिवस पर राउप्रावि सोनियाणा में कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडल सचिव बसंती सालवी ने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान गेहरीलाल पालीवाल ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया पानी को छानकर पीने की नसीहत दी। इस दौरान बैंक की सहायक प्रबंधक सुमित्रा जाखड़, सरपंच प्रहलाद सिंह चारण ने भी शौचालय का उपयोग करने साफ-सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर 100 बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। इधर, ड्रीम इंडिया स्कूल कांकरोली में भी कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया।

आमेट. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस मुकेश वैष्णव की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्था प्रधान बंशीलाल कलाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया। प्रभारी मुकेश वैष्णव ने कृमि रोग संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। छात्रों को एल्बेडाजोल की गोली दी गई।

लावासरदारगढ़. आंगनवाड़ीकार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनों द्वारा घर घर जाकर पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेडाजोल दवा का वितरण किया गया। बताया गया कि कस्बे में करीब 500 लोगों को यह दवा वितरित की गई।

लसानी. राजकीयबालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सरपंच लीला चौहान ने डी-वार्मिंग की गोलियां बांटी। नोडल अधिकारी रामेश्वरलाल जीनगर ने बताया कि नोडल अधीनस्थ सभी स्कूलों कुल 460 छात्र और 426 छात्राओं को डी-वार्मिंग टेबलेट्स दी गई।

राजसमंद . बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा पिलाते।

ताल . शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देते अतिथि। भास्कर

राजसमंद . सोनियाणा में बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटते अतिथि।

ताल . प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय शिशु स्वास्थ्य दिवस के मौके पर महिलाओं को शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी। शिशु स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 बच्चों और उनकी माताओं ने भाग लिया। इस दौरान मान कंवर, रोमाना, ललिता देवी, सीमा देवी, यशोदा देवी को डॉ. पंकज गौड़, और डॉ. बुधराम रजोरिया ताल ने पुरस्कार दिया। इस मौके पर मेलनर्स अनिल चौधरी ताल, उत्तम मेवाड़ा, वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

राजसमंद . बच्चों को दवा पिलाते चिकित्सा विभाग के अधिकारी अन्य।

आमेट . स्कूल में कृमि नियंत्रण की गोलियां देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...