आदर्श विद्यालय की परिकल्पना को लेकर संस्था प्रधानों की बैठक
लावासरदारगढ़| राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारगढ़ में बुधवार को आमेट ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों की एक दिवसीय आदर्श विद्यालय की परिकल्पना को लेकर बैठक हुई। बैठक में शाला दर्पण अधिकारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने आदर्श विद्यालय की परिकल्पना के तहत विद्यालय प्रगति आंकलन पर विस्तार से चर्चा की। शाला दर्पण की जानकारी देते हुए ग्रीन बोर्ड लगवाने, विभागीय आदेश सूचनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान संस्था प्रधानों द्वारा किए गए सवालों का विस्तार से उतर दिया। बैठक में लहर कक्ष, विद्यालय के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं साफ सफाई, प्राथमिक कक्षाओं के लिए क्रय की जाने वाली शिक्षण सामग्री पर जानकारी दी। एक दिवसीय इस कार्यशाला में एडीपीसी रामसा के रिजवान मोहम्मद, शशिकांत भारद्वाज, दक्ष प्रशिक्षक डॉ.नारायणसिंह राव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राउमावि सरदारगढ़ के संस्था प्रधान लखन कुमार खटीक ने की। एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, डीएएसएफ संतोष कुमार, नरेंद्रसिंह चूंडावत, राउमावि आमेट के संस्था प्रधान महावीर प्रसाद बघेरवाल, गणपतसिंह कुमावत आदि मौजूद थे।