पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज के वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कॉलेज के वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | नगरके हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। नगर पालिका चेयरमेन नर्बदा देवी बागवान, प्रधान अरविंद कंवर, एबीवीपी जिला संयोजक ललित खिंची ने समारोह में भाग लिया। वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विधायक राठौड़ ने इस दौरान 5 लाख रुपए विधायक मद से 5 लाख रुपए सांसद मद से कक्षाकक्ष निर्माण कराने की घोषणा की। छात्रसंघ अध्यक्ष डिम्पल चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।

गजेंद्र सिंह भाटी को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बीएल प्रजापति, पालिका उपाध्यक्ष हेमलता तलेसरा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरि सिंह राव, नगर अध्यक्ष अरूण मिश्रा, भरत बागवान, यशवंत चौरडिय़ा, बाबूलाल कुमावत, करण सिंह राव, राधेश्याम खटीक, सुरेश चौरडिय़ा, सुनिल गांधी सहित कई मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...