पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस पापी युग मंे गौमाता का कोई नहीं रखवाला...

इस पापी युग मंे गौमाता का कोई नहीं रखवाला...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . लावासरदारगढ़

महाप्रज्ञसेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को कीर्तन श्री अलंकरण समारोह और भजन संध्या हुई। इसमें कीर्तनकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह की शुरूआत हरी हर कीर्तन मंडल के राकेश शर्मा, राकेश सेन, दुर्गेश जोशी, सेवाराम हलवाई, किशनलाल प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा, रामसिंह भाटी, भैरु लाल जोशी की गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद कीर्तनकारों ने इस पापी युग में गौमाता का कोई नहीं रखवाला..., जै गोविंदा जै गोपाला..., गाया तो सभी झूम उठे। भजन के दौरान ही गौमाता के लिए 5205 रुपए एकत्रित किए गए। भजन गायक गंगाराम कीर ने नृत्य के साथ वीर तेजाजी महाराज की कथा की प्रस्तुति दी। भजन गायक जगदीश वैष्णव ने जलसे ने धन धन भूरी बाई म्हारी सुता की निंद जगाई..., की प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। देर रात तक चले अलंकरण समारोह में संस्थान के डॉ. बसंतीलाल बाबेल और तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा कमला बाबेल ने चारभुजा महिला मंडल, हरी हर प्रभात फेरी और हरी हर कीर्तन मंडल के सदस्यों को श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की उपरना ओढ़ा कर सम्मानित किया। अध्यक्षता सरपंच गायत्री जोशी ने की। मुख्य अतिथि विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र मेहता थे। विशिष्ट अतिथि पुष्पा मेहता, चारभुजा मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पीरु लाल देशांतरी, उपाध्यक्ष दुर्गेश जोशी, संरक्षक राजसमंद बीईईओ सत्यदेव शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. हरी सिंह, भंवरलाल डांगी, भंवरलाल सुराणा, डॉ. श्यामलाल शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष घनश्याम सेन, शिक्षाविद् गोवर्धनलाल जोशी, शनिदेव मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष किशनलाल माली बाऊजी, मनोहरलाल बापना, आदि मौजूद थे।

इनकोमिला कीर्तन श्री अलंकरण : चारभुजामहिला मंडल की सदस्या छोटिया देवी सेन, भंवरी देवी सेन, चांदी देवी सुथार, सुशीलादेवी देशांतरी, बसंती देवी लक्षकार, कंचनदेवी लक्षकार, अणछाईदेवी सोनी, चंदा शर्मा, गीता सुथार, मांगीदेवी वैष्णव, कैलाशी देवी वैष्णव, जानी देवी वैष्णव, बसंती देवी वैष्णव, कन्यादेवी मेवाड़ा, पुष्पा टेलर, पार्वती सुथार, संतोषी देवी जीनगर आदि को अलंकृत किया।

हरीहर कीर्तन मंडल : हरीहर कीर्तन मंडल के सदस्य राकेश शर्मा, राकेश सेन, दुर्गेश जोशी, कन्हैयालाल सुथार, रामसिंह भाटी, सेवाराम हलवाई, जगदीश वैष्णव जलसे, गंगाराम कीर, किशनलाल प्रजापत, कमलेश सेठ, नारुलाल टेलर, शंभुलाल टेलर, दीनबंधु टेलर, पप्पू अचल जोशी, कैलाश देशान्तरी, मुकेश नगारची, शिवलाल जोशी, भूरालाल खटीक, ओम प्रकाश शर्मा, दामोदरलाल आमेटा, नाथूलाल आमेटा, पोखरलाल माली, गोवर्धन सिंह राजपूत, श्यामूबाई आदि को कीर्तन श्री अलंकरण से अलंकृत किया।

लावासरदारगढ़ . भक्ति संध्या अलंकरण समारोह में सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...