पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, नहीं लग पाया भामाशाह शिविर

मानदेय के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, नहीं लग पाया भामाशाह शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट|नगरपालिका परिसरमें नगर के वार्ड संख्या 19 20 के लिए भामाशाह नामांकन शिविर कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से नहीं लग पाए। वेतन बकाया होने से कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते शिविर को स्थगित करना पड़ा। इससे वार्डवासी खासी परेशान हुए। शिविर की सूचना पर कई लोग नगरपालिका में पहुंच गए। यहां उन्हें शिविर स्थगित होने की जानकारी मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा। भामाशाह शिविर के लिए नगरपालिका द्वारा प्रचार प्रसार भी किया गया था। इसके चलते दोनों वार्ड से लोग पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय बकाया हाेने का पता चला।