शोभायात्रा 17 को, 18 को मेला भरेगा
आमेट|महाशिवरात्रि पर17 फरवरी को श्रीवेवर महादेव मंदिर मण्डल समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीवेवर महादेव मंदिर मण्डल समिति अध्यक्ष भरत बागवान ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर 17 फरवरी को नगर के रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम धर्मशाला के बाहर से शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, लक्ष्मीबाजार, गणेश चौक, होलीथान, रामचौक, तकीया, मारू दरवाजा बाहर से गुजरती हुई चन्द्रभागा नदी तट स्थित श्रीवेवर महादेव मंदिर पहुंचेंगी। शोभायात्रा में झांकियां शामिल होगी। 18 फरवरी को वेवर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि का एक दिवसीय मेला भरेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में रंगरोगन एवं सफाई की जा रही है। मेले में चकरी, डोलर सहित मनोरंजन के साधनों का पहुंचना शुरू हो गया है।