नौरतां की चौथी रात जमी गरबे की रंगत
मारवाड़-मावली ट्रेन का इंजन फेल दो घंटे तक रास्ते में अटकी रही
कुंवारिया/राजसमंद |मारवाड़ सेमावली जाने वाली ट्रेन का इंजन रविवार सुबह खारा कमेरी रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। मारवाड़ से सुबह सात बजे चलने वाली ट्रेन का इंजन सुबह नौ साढ़े आठ बजे खारा कमेरी रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन को यहीं रोकना पड़ा। इधर, सुबह सात बजे मावली से मारवाड़ जाने वाली ट्रेन को चारभुजा रोड (आमेट) में रोककर इसका इंजन खोलकर खारा कमेरी भेजा गया। यह इंजन ट्रेन को चारभुजा रोड स्टेशन पर लाया। बाद में मारवाड़ वाली ट्रेन ने रवाना किया। मावली से दूसरा इंजन सवा ग्यारह बजे आया तब तक ट्रेन आमेट स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। मावली में यह ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से दोपहर सवा दो बजे पहुंची।
कब-कब फेल हुआ इंजन : मारवाड़से मावली चलने वाली ट्रेन का इंजन इससे पहले 10 जून को कामलीघाट की चढ़ाई में दौरान तेज गर्मी के कारण फेल हो गया था। तब भी एक घंटे तक ट्रेन रास्ते में रुकी रही। इस दौरान भी मावली से इंजन मंगवाकर ट्रेन को लाना पड़ा। 7 अगस्त को बारिश के दिनों में कामलीघाट गोरमघाट के बीच मलबा गिरने से ट्रेन दो घंटा बार रोकनी पड़ी थी।
कुंवारिया . मावलीसे दूसरा इंजन आने के बाद गाड़ी रवाना हो सकी। खराब इंजन को गाड़ी के साथ मावली ले जाया गया। इनसेट: कुंवारियारेलवे स्टेशन पर इंतजार में खड़े यात्री।
राजसमंद . नौरतांकी चौथी रात गरबा पांडालों में देर रात तक गरबा नृत्य हुआ। शुरुआत माता की आरती से हुई। जिलेभर के गरबा पांडालों में युवक-युवतियां थिरके। रविवार होने से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार रही। फोटो: भास्कर