धर्मगुरु की सालगिरह पर जुलूस
आमेट|बोहरा समुदायके 52 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन और उनके उत्तराधिकारी 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन की सालगिरह पर बुधवार को नगर में जुलूस निकाला। जुलूस नगर के बोहरवाड़ी स्थित मस्जिद से बुरहानी बैण्ड की मधुर धुन के साथ शुरू हुआ जो होलीथान, लक्ष्मीबाजार, बस स्टैण्ड, बैंक रामद्वारा मार्ग से गुजरता हुआ पुन: मस्जिद पहुंचा। जुलूस में मुल्ला सादीक अली, शब्बीर अली, मन्सूर अली, इशाक अली, मुजफ्फर अली, हातिम, ताहिर अली, नुरूद्दीन, समुदाय के लोग थे।
आमेट। बोहरा समाज के जुलूस में शामिल समुदाय के लोग।