- Hindi News
- सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से यातायात प्रभावित
सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से यातायात प्रभावित
अनूपगढ़रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से तो लोग परेशान हैं। इस पर गंदे नाले का पानी बहने से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नगरपालिका द्वारा वार्ड संख्या 7 10 की नालियों के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए क्रय विक्रय सहकारी समिति की फैक्टरी के पास से निकाले गए नाले में अवरोध होने से अनूपगढ़ रोड पर फैक्टरी के पास गड्डों में पानी भर गया है। इससे भारी वाहनों के साथ दुपहिया वाहनों की भी निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बाइक चालक मजबूरी में रिस्क लेकर रेलवे लाइनों के पास से जैसे-तैसे वाहन निकालने को लाचार है। बार-बार गंदे नाले का पानी सड़क पर भरने से सड़क की हालत और भी खराब हो रही है। जानकारी के अनुसार नगरपालिका द्वारा बनाए गए गंदे नाले का पानी अब मंडी यार्ड से आग नहीं जा पा रही तथा इसका डिस्पोजल नहीं होने से नाला भरते ही सड़क पर पानी बहना शुरू हो जाता है। इस सड़क को निर्मित किए जाने के लिए नागरिकों द्वारा बार-बार मांग उठाई जाती रही है। सड़क की मरम्मत एवं देखरेख ग्रेफ के पास है जिसके द्वारा सड़क का निर्माण किया जाना प्रक्रिया अधीन है।
रायसिंहनगर. अनूपगढ़ रोड पर फैला गंदे नाले का पानी।