पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों के फेरबदल के आरोप में बीईईओ पर बैठाई जांच

शिक्षकों के फेरबदल के आरोप में बीईईओ पर बैठाई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. प्राथमिकविद्यालय में मनमाने तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति और फेरबदल के आरोप में अनूपगढ़ के बीईईओ पर जांच के आदेश दिए गए। राजस्थान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार काे कलेक्टर आरएस जाखड़ से मिल कर उन्हें बताया कि अनूपगढ़ के बीईईओ शंकरलाल धारीवाल ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 74 जीबी में तैनात शिक्षक सुनील कुमार को पिछले ढाई सालों से राजकीय प्राथमिक विद्यालय 86 जीबी में लगाया है। जबकि 86 जीबी विद्यालय में मात्र 35 विद्यार्थी हैं और यहां तीन टीचर तैनात हो गए हैं। जबकि 74 जीबी में मात्र एक ही शिक्षक है और यहां बच्चों की संख्या काफी है। शिक्षकों को इधर से उधर करना बीईईओ के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। कलेक्टर ने डीईओ एलीमेंट्री को जांच के आदेश दिए।

^बीईईओके खिलाफ शिकायत आई है और इसकी जांच कराई जा रही है। अगर उन्होंने इस प्रकार की कोई प्रतिनियुक्ति की है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पन्नालाल,डीईओ, एलीमेंट्री