पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वदलीय संघर्ष समिति का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

सर्वदलीय संघर्ष समिति का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानकसरसे लेकर अनूपगढ़ तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को स्थानीय एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। आंदोलन अग्रिम नेताओं की उम्मीद से कम भीड़ होने पर मायूस थे। हेतराम बेनीवाल ने लोग कम होने पर एसडीएम तहसील कार्यालय पर घेराव आगे की योजना में शामिल किया। आंदोलन के संयोजक चरणजीत शर्मा ने कहा कि आंदोलन को और तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई और सड़क बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा के बाद जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। हेतराम बेनीवाल ने कहा कि अनूपगढ़ से मानकसर तक सड़क तीन विधायकों एवं एक केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र में से होकर गुजरती है। इसके बावजूद सड़क निर्माण हो पाना क्षेत्र का दुर्भाग्य है। सभा को कामरेड श्योपत मेघवाल, भवानीशंकर पंवार, डॉ.एन सिंह, सुखासिंह, झमनलाल गोयल, हाजी बरकत अली, कामरेड मनमीतसिंह, गोपाल मेघवाल, टैंपो यूनियन प्रधान प्यारेलाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष भजनसिंह, निजी शिक्षण संस्थान के संचालकों ने भी संबोधित किया। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम महेंद्रसिंह राठौड़ को सौंपा गया। शुक्रवार को धरने पर व्यापार मंडल, व्यापार संघ, कपड़ा कमेटी, मिस्त्री मार्केट के प्रतिनिधियों के अलावा बस यूनियन के साहबराम जाट, टैक्सी यूनियन से भजनसिंह, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष इंद्रमोहन ओझा, तरुण तनेजा, भारतभूषण मोंगा, जेएस दानेवालिया, मदन जोशी, रणजोधसिंह, अवतारसिंह आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।