पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देसी पिस्तौल नौ कारतूस बरामद

देसी पिस्तौल नौ कारतूस बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर/अनूपगढ़। रायसिंहनगर-अनूपगढ़ से सटे सीमावर्ती इलाके में बीएसएफ पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक देसी कट्टे नौ जिंदा कारतूस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की जी ब्रांच को अवैध हथियारों की खेप की सूचना मिली थी। इस पर बीएसएफ के कंपनी कमांडर गौतम आनंद अनूपगढ़ पुलिस को साथ लेकर 36 एपीडी में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई।
इस दौरान थानासिंह उसके पिता जगदीश सिंह निवासी 36 एपीडी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को 12 बोर का एक देसी पिस्तौल, 12 बोर के नौ कारतूस 12 बोर के पांच खोल, एक मोबाइल फोन, दो सिम एक कैरी बैग जब्त किया गया। दोनों को आर्म्स एक्ट में पकड़ा गया है।

मारपीट धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज हैं पहले : थानाधिकारी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पिता-पुत्र का किसी से जमीनी विवाद है। इसलिए काफी समय पहले उन्होंने हथियार खरीदकर अपने पास रखे थे। दोनों के खिलाफ मारपीट धोखाधड़ी के पांच मामले हैं। एक मामले में उन्हें सजा भी हो चुकी है, जबकि दो-तीन मामलों में पुलिस ने उनके खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया हुआ है।