- Hindi News
- अनूपगढ़: भाजपा की मनदीप कौर बनी उपप्रधान
अनूपगढ़: भाजपा की मनदीप कौर बनी उपप्रधान
अनूपगढ़: भाजपा की मनदीप कौर बनी उपप्रधान
अनूपगढ़.पंचायतसमिति में रविवार को उपप्रधान पद पर भी भाजपा की मनदीप कौर ने कब्जा किया है। पंचायत समिति के कुल 15 सदस्यों में से मनदीप कौर को 10 ने मत दिया। मनदीप कौर को भाजपा के 9 एक कांग्रेस के सदस्य ने मत दिया। माकपा से बलराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था। उसे माकपा के सभी 4 प्रत्याशियों ने वोट दिया। इसके अलावा भाजपा से बनवारीलाल ने भी निर्दलीय नामांकन भरा था। परंतु उसे कोई भी वोट प्राप्त नहीं हुआ। जबकि एक सदस्य द्वारा किसी भी प्रत्याशी के मोहर नहीं लगाने के कारण उसका वोट निरस्त हो गया। मनदीप कौर ने 4 के मुकाबले 10 मत प्राप्त कर 6 मतों से जीत दर्ज की। सुबह 10 से 11 बजे तक भाजपा की मनदीप कौर, निर्दलीय बलराम, निर्दलीय बनवारी लाल निर्दलीय रामभज ने नामांकन फार्म भरे थे।