- Hindi News
- अनूपगढ़ शाखा के बाद आरजेडी नहर में भी देरी से मिलेगा पानी
अनूपगढ़ शाखा के बाद आरजेडी नहर में भी देरी से मिलेगा पानी
अनूपगढ़शाखाके बाद आरजेडी नहर में भी पानी देरी से छोड़ने की संभावना बन गई है। इंदिरा गांधी नहर में पानी की कमी के कारण घोषित रेगुलेशन पिटता जा रहा है। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। पहले से ही पानी की तंगी झेल रहे किसानों को घोषित रेगुलेशन के दिन पानी नहीं मिल रहा है।
उधर सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि पंजाब से इंदिरा गांधी नहर में पानी कम मिलने से रेगुलेशन के मुताबिक नहरों में पानी छोड़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा है कि बिरधवाल हेड पर पोंड लेवल पूरा नहीं होने के कारण 5 दिसंबर की शाम 6 बजे छोड़ा जाने वाला पानी 12 घंटे बाद अगले दिन सुबह 6 बजे छोड़ा गया है। इधर 507 हेड से निकली आरजेडी में रविवार शाम को पानी छोड़ा जाना था लेकिन हेड पर पोंड लेवल नहीं होने के साथ-साथ अनूपगढ़़ शाखा में 12 घंटे बाद पानी छोड़ा जाने से इसमें पानी का प्रवाह नहीं हो सका है। रेगुलेशन के मुताबिक आरजेडी में रविवार शाम को पानी छोड़ा जाना था। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब भी आईजीएनपी में पानी की घोर कमी बनी हुई है। उधर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि पंजाब से कम पानी मिलने के साथ-साथ इंदिरा गांधी नहर के द्वितीय चरण के विधायक अपने क्षेत्र में पानी के लिए दबाव बनाए हुए हैं।