पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैतसर: किसान सेवा केंद्र भू अभिलेख कार्यालय का उद्घाटन

जैतसर: किसान सेवा केंद्र भू अभिलेख कार्यालय का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतसर. ग्रामपंचायत में रविवार को विधायक राजेंद्र भादू ने किसान सेवा केंद्र, भू अभिलेख कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मधु कंवर राठौड़ अनूपगढ़ पंचायत समिति प्रधान परमजीतसिंह रंधावा ने की। विधायक भादू ने इस अवसर पर कहा कि नाबार्ड योजना के तहत बने किसान सेवा केंद्र से किसानों को अनेक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। वहीं किसान कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। किसान सेवा केंद्र के साथ भू अभिलेख कार्यालय से भी किसानों को फायदा प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत सभागार में बोलते हुए विधायक ने सरकार के एक वर्ष के कार्यों को भी नागरिकों के समक्ष रखा। विकास अधिकारी दुर्गादेवी ढाका, क्रय विक्रय सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष करणजीत रंधावा, क्रय विक्रय सहकारी समिति सदस्य किशन जोशी, अरोड़वंश सभा अध्यक्ष रवि बाघला, भाजपा नेता राजेंद्र सेतिया, जसविंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद विधायक भादू ने श्री कृष्ण गौशाला के चारा शैड का उद्घाटन किया।

किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण करते विधायक प्रधान।