पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई हुई तो कहीं पड़े रहे कूड़े के ढेर

सफाई हुई तो कहीं पड़े रहे कूड़े के ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

नगरपरिषदकी ओर से शहर में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत सुखाड़िया सर्किल से हुई। अभियान के मद्देनजर नगरपरिषद की ओर से शहर के मुख्य मार्गों की सफाई कराई गई। लेकिन इन इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर अभी भी लगे हुए हैं जिसे शाम 6 बजे तक उठाया नहीं गया था। इससे अभियान का पहला दिन बेअसर दिखाई दिया। अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं यूआईटी की ओर से कलेक्टर आरएस जाखड़ ने अभियान की शुरुआत कुंज विहार से कराई। लोगों ने उन्हें बताया कि नगरपरिषद के पास 900 सफाई कर्मचारी होने का बावजूद इस इलाके के वासियों से भेदभाव करते हुए केवल चार सफाई कर्मचारी ही लगाए हुए हैं जो कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। कई लोगों ने श्यामनगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से इलाके में कचरा उठाया तक नहीं गया। तब कलेक्टर ने श्यामनगर पार्कों में बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर नगरपरिषद की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए यूआईटी अधिकारी आरके डूडी को नगरपरिषद का इंतजार ना करते हुए यूआईटी की तरफ से सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को नगरपरिषद के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

अभियान के तहत पदमपुर रोड पर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सफाई कराने के बाद भी इस रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे, जिसे शाम 6 बजे तक नहीं उठाया गया था। अनूपगढ़,पदमपुर रायसिंह नगर से आने वाले राहगीर इस मार्ग से आते हैं। शहर का एंट्रेस होने के बाद भी इसे कूड़ा संग्रह बनाए रखा है। पूर्व विधायक रोड पर भी नालियों से कचरे निकाले को कई दिन हो चुके थे। जिसे अभी तक उठाया तक नहीं गया।