- Hindi News
- ब्लैक में यूरिया बेचे जाने पर किसान हुए आक्रोशित
ब्लैक में यूरिया बेचे जाने पर किसान हुए आक्रोशित
श्रीगंगानगर. जैतसरके गांव सात एलसी में बुधवार को एक ट्रक में भरकर आए यूरिया बैग के ब्लैक में बेचे जाने से किसानों में रोष फैल गया। किसानों ने इसकी सूचना कृषि अधिकारियों को दी।
जैतसर से सहायक कृषि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो एक ट्रक में 120 बैग बरामद हुए। जानकारी के अनुसार गांव के किसानों ने अनूपगढ़ के कृषि अधिकारी शीशराम को ब्लैक में यूरिया बेचे जाने की सूचना दी। इस पर कृषि अधिकारी ने जैतसर के सहायक कृषि अधिकारी को मौके पर जाने को कहा। साढ़े छह बजे अधिकारी सात एलसी मोड़ पर पहुंचे तो एक ट्रक में यूरिया के बैग रखे हुए थे। वहां ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बिल्टी दिखाई। बिल्टी में यूरिया के 600 बैग श्रीगंगानगर से श्रीविजयनगर में एक निजी फर्म पर ले जाना लिखा हुआ था। मौके पर बैग गिने तो 180 थे, बाकी बैग कहां गए चालक कुछ नहीं बता पाया।