पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएडीपी योजना में 2.16 करोड़ के विकास कार्य होंगे

बीएडीपी योजना में 2.16 करोड़ के विकास कार्य होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमेंबीएडीपी योजना के तहत दो करोड़ 16 लाख रुपए के विकास कार्य होंगे। अनूपगढ़ विधायक की अनुशंसा पर समस्त राशि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था के लिए खर्च की जाएगी। विधायक शिमला देवी बावरी ने बताया कि योजना के तहत मंजूर राशि से विधानसभा क्षेत्र के गांवों ढाणियों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

बावरी ने बताया कि गांव 12 एच में 65 लाख रुपए की लागत से वाटर हैड टैंक, गांव 21 एमडी में 19 लाख रुपए, दो एमजेएम में दो लाख, छह एसकेएम में पेयजल हेतु 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं चक आठ एसकेएम में 18 लाख, 23 केडी के लिए 17 लाख रुपए, गांव दस केडी में 30 लाख रुपए, चक सात डीओएल में 15 लाख रुपए, 12 केपीडी में 15 लाख रुपए, चक 27 में 40 लाख रुपए, 22 में 15 लाख रुपए, गांव नौ एमडी सतराना में 35 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

जिसके तहत उक्त गांवों में वाटरवर्क्स पाइप लाइन तथा डिग्गी निर्माण के लिए खर्च किए जाएंगे। बावरी ने बताया कि क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के सभी प्रयास किए जाएंगे।