- Hindi News
- व्याख्याता को बहाल करने पर छात्रों का विवाद सुलझा
व्याख्याता को बहाल करने पर छात्रों का विवाद सुलझा
सात करोड़ बीस लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड
घड़साना. कस्बेके सर्वेश कालेज में गत दिनों छात्र नेता के साथ हुई मारपीट का मामला बुधवार को व्याख्याता के बहाल होने के बाद शांत हो गया। इस संबंध में बुधवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने महाविद्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। कालेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर निलंबित किए गए व्याख्याता को पुन बहाल करने की मांग की। वहीं सोमवार को कालेज प्रशासन द्वारा मामले की जांच हेतु बनाई गई कमेटी ने भी अपनी जांच में व्याख्याता अभिषेक शर्मा को निर्दोष पाया। जिस पर कालेज प्रशासन ने आंदोलन कर रहे एबीवीपी के छात्रों के साथ वार्ता कर व्याख्याता का निलंबन रद्द कर उसे पुन बहाल कर दिया। जिस पर छात्र शांत हुए। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक विकास चौधरी, तहसील प्रमुख देवेंद्र पेसिया, लखविंद्र खोसा, उग्रसेन कासनिया, खेतपाल सिंह, भीम कामड़, विरेंदर बराड़, विकास बिश्नोई, राजेश, अमन सिंह सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।