- Hindi News
- जेल से भागने के लिए कंबल फाड़कर बनाई रस्सी
जेल से भागने के लिए कंबल फाड़कर बनाई रस्सी
श्रीगंगानगर| जेलसे भागने की योजना बनाने वाले दो कैदियों की करतूत का पता जेल प्रशासन को मंगलवार शाम चेकिंग के समय लगा। कैदी सोनू उर्फ सोहनलाल निवासी बिलोचियां के बैग से कंबल को फाड़कर बनाई गई 24 फीट लंबी रस्सी बरामद हुई। बाद में पता लगा कि सोनू ने रघुवीर निवासी एक जैड के साथ मिलकर जेल से भागने की योजना बनाई थी। जेल प्रशासन ने दो कैदियों की तीन-तीन महीने के लिए परिजनों से मुलाकात बंद कर दी है। जेल अधीक्षक नंदसिंह शेखावत ने बताया कि दोनों बंदी वार्ड नंबर पांच की बैरक नंबर 19 में बंद है। दोनों ने सरकारी कंबलों को फाड़कर यह रस्सी बनाकर बैग में छिपा रखी थी। तलाशी के समय पहले कोई भी बंदी इस बारे में नहीं बोला। जब रस्सी के अलावा टीशर्ट-लोवर मिला तो उससे पता लगा कि यह बैग सोनू का है। बंदियों ने कहा कि यह कपड़े सोनू ही पहनता है।
एकमहीने पहले आए थे
सोनूउर्फ सोहनलाल पर दुष्कर्म का आरोप है। केस कोर्ट में विचाराधीन है। सोनू को अनूपगढ़ जेल से 14 अगस्त को श्रीगंगानगर लाया गया था। वहीं रघुवीर बिजली चोरी के मामले में 18 अगस्त को जेल में आया था। दोनों एक ही बैरक में रहते थे, इसलिए दोनों ने मिलकर भागने की योजना बनाई।