- Hindi News
- बच्चों को स्कूल लेकर जा रही जीप में दूसरी जीप भिड़ी, दो की मौत
बच्चों को स्कूल लेकर जा रही जीप में दूसरी जीप भिड़ी, दो की मौत
अनूपगढ़नाहरावालीरोड पर चौरहे के निकट सुबह 9 बजे दो जीपों में हुई भिड़ंत में स्कूल के एक बच्चे हर्ष जाट (5) पुत्र विजयपाल जाट निवासी नाहरावाली और जीप चालक जगदीश जाट (38) की मौत हो जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में स्कूल के छात्र दूसरी जीप का चालक शामिल है। इनमें से तीन को बीकानेर रैफर कर दिया है। तीन अनूपगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन हैं, जबकि 5 को विभिन्न अस्पतालों में रैफर कर दिया है। अनूपगढ़ जा रही जीप में चालक के अलावा तीन स्कूलों के 11 बच्चे सवार थे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल अभिषेक उर्फ कालू पुत्र श्रवण जाट निवासी नाहरांवाली, रवि पुत्र ओम प्रकाश तंवर निवासी 6 एनडी और चालक हरीराम पुत्र हरदयाल राम कुम्हार निवासी 34 हेड को बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। दूसरी जीप में चालक हरीराम के अलावा कोई नहीं था, वह गांवों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है।
11 बच्चे सवार थे, हादसे के बाद जीप दो बार पलटी
मिलीजानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार जगदीश जाट (38) पुत्र मुखराम जाट प्रतिदिन की भांति सुबह नाहरावाली से जीप नंबर आरजे 19 सी 5104 में अनूपगढ़ के दो निजी और 4 एलएम के राजकीय माध्यमिक स्कूल के 12 बच्चे लेकर रवाना हुआ। रास्ते में 6 एनडी से बच्चों को बैठाया, इसके बाद 6 एलएम से बच्चे लाने के लिए जा रहा था। यह जीप जब 6 एलएम बस स्टैंड के चौराहे पर पहुंची तो गांव 34 हेड निवासी हरीराम पुत्र हरदयाल राम अपनी जीप नंबर आरएनसी 1104 पर अपने गांव से नाहरावाली की तरफ जा रहा था। दोनों जीपें चौराहा क्रॉस करते हुए भिड़ गईं। हादसे में हर्ष जाट (5) पुत्र विजयपाल जाट निवासी नाहरावाली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जीप चालक जगदीश की अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद 34 हेड से रही जीप चौराहे पर बने बस स्टैंड के पिल्लर से टकराई इससे पिल्लर भी टूट गया। जबकि बच्चों से भरी जीप ने दो पलटे मारे। दो बच्चों सहित तीन को बीकानेर के लिए रैफर कर दिया।
अनूपगढ़तहसील क्षेत्र के निजी स्कूल आज बंद रहेंगे: स्कूलछात्र की मौत के शोकस्वरूप बुधवार को अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र के निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। दोनों मृतक नाहरांवाली के थे। दुर्घटना के समय जीप में कुल 11 बच्चों में से 9 बच्चे श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के, एक बच्ची बाबा ह