- Hindi News
- रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायक धरने पर
रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायक धरने पर
>डाडा पम्माराम मेले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में विवाद, परस्पर मामले दर्ज
> पुलिस ने विधायक के तीन रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार, अनूपगढ़ में लगाया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता, तनाव की स्थिति
^पुलिस शरीफ लोगों को परेशान करती है। मेरे पिता, बहन को जब पता लगा कि नवरतन को पुलिस थाने ले गई है। वे थाने पहुंचे तो उनको पीट दिया। मैं इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करूंगी।
-शिमला देवीबावरी, विधायकअनूपगढ़
^पहले नवरतन ने एएसआई को पीटा था। बाद में उसके परिजनों ने भी थाने आकर एएसआई को पीटा। एएसआई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीन लाेगों को गिरफ्तार किया है।
-हरिप्रसाद शर्मा,एसपी,श्रीगंगानगर
अनूपगढ़ थाने में देर रात तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर विधायक प्रधान।