पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ता आज जाएंगे जयपुर

भाजपा कार्यकर्ता आज जाएंगे जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी. भाजपासरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जयपुर में मनाए जाने वाले पार्टी के जश्न में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को जयपुर रवाना होंगे। देहात अध्यक्ष शिवप्रकाश भादू ने बताया कि अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी के नेतृत्व में अनूपगढ़, घड़साना, रावला, 365 हेड से बसों में सवार होकर शाम को जयपुर रवाना होंगे। भादू ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। 365 हेड खानूवाली में महावीर पूनिया प्रेमसिंह बड़वाल तथा रावलामंडी से शिवप्रकाश भादू, घड़साना में किशन गूगल मोटनदास नायक के नेतृत्व में बसों में पार्टी कार्यकर्ता रवाना होंगे।