- Hindi News
- बिरधवाल हेड से अनूपगढ़ शाखा में 12 घंटे देरी से छोड़ा पानी
बिरधवाल हेड से अनूपगढ़ शाखा में 12 घंटे देरी से छोड़ा पानी
अनूपगढ़शाखामें घोषित रेगुलेशन के मुताबिक 12 घंटे बाद पानी छोडा़ है। इससे वे किसान प्रभावित हो गए। जिनको दो-दो बारियां लगनी थी। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर शनिवार शाम को 6 बजे अनूपगढ़ शाखा में रेगुलेशन के मुताबिक पानी छोडा़ जाना था। लेकिन बिरधवाल हेड पर पोंड लेवल नहीं होने के कारण यह पानी रविवार सुबह 6 बजे छोडा़ गया है। इधर रबी फसल की बिजाई कर चुके किसानों ने बताया कि रेगुलेशन के मुताबिक ही उन्होंने अपने खेत में फसल बोई है। लेकिन 12 घंटे देरी से पानी छोड़ने से वे किसान प्रभावित हो गए जिनको दो-दो बारियां लगनी थी। किसान नेता राजू जाट ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही का नुकसान किसानों को हो रहा है। जाट ने आरोप लगाया कि वसुंधरा सरकार के राज में सिंचाई अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उधर किसानों ने कहा है कि पानी देरी से छोड़ने के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी जरूरी है। घड़साना ख्ंड के एक्सईएन अिनल कैथल का कहना है कि बिरधवाल हेड पर पौंड लेवल पूरा नहीं होने के कारण पानी देरी से छोड़ा गया।