- Hindi News
- अनूपगढ़ बंद रहा, जिला नहीं बनाया तो करूंगा आत्मदाह: चलाना
अनूपगढ़ बंद रहा, जिला नहीं बनाया तो करूंगा आत्मदाह: चलाना
श्रीगंगानगर। व्यापारी,किसान, मजदूर लायर्स संघर्ष समिति द्वारा अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने दिए जा रहे धरने को 7 फरवरी को तीन वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को अनूपगढ़ का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। इस बंद के दौरान खास बात यह रही की किसी व्यक्ति ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान बंद करने के लिए नहीं कहा। सभी दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी और बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। वहीं आगामी रणनीति में सेवानिवृत कर्मचारी शंकर लाल चलाना ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।